Categories: Uncategorized

मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी

मंडी जिला में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय तनुज पटियाल पुत्र कंवर सिंह पटियाल निवासी गांव व डाकघर दूदर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार तनुज शनिवार रात अपनी स्कूटी पर घर लौट रहा था। इस दौरान घट्टा गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में तनुज का सिर पेड़ के ठूंठ से टकरा गया और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।रात होने के कारण हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन सुबह राहगीरों को मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने नीचे जाकर देखा तो हादसे का पता चला।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।बताया जा रहा है कि तनुज ठेकेदारी और दुकानदारी का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो छोटी बेटियां, माता-पिता और दो बहनें छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

11 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

11 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

15 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

17 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

21 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago