Categories: Uncategorized

कंडाघाट में SIU की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम से अधिक चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कंडाघाट पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई — यानी SIU ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 10 ग्राम से अधिक चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।, जब SIU की टीम कंडाघाट थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फोरलेन पर स्थित एक ढाबे के पास खड़ी स्विफ्ट कार में बैठे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 10 ग्राम से ज्यादा चिट्टा बरामद किया गया।गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान तेनज़िन गेशे नेगी, उम्र 29 वर्ष, निवासी किन्नौर और अंकित, उम्र 25 वर्ष, निवासी ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चिट्टा सप्लाई करने की फिराक में थे।”गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी नशे की खेप बेचने के इरादे से कंडाघाट लाए थे। इनके पास से जब्त की गई स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।”फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 hour ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

23 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago