Uncategorized

26 मई, 2025 को प्रातः11 बजे किन्नौर जिला के कला मंच सांगला में आयोजित किया जाएगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

किन्नौर (सुरजीत नेगी),

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 26 मई, 2025 को प्रातः 11 बजे से किन्नौर जिला के कला मंच सांगला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से चाँसू, कामरु, सांगला, बटसेरी, थेमगारंग, रक्छम व छितकुल पंचायत के लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने सांगला क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपनी समस्याओं का त्वरित निपटान करवाएं। उन्होंने बताया कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी ताकि आम जनता को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा रोगियों को मुफ्त दवाईयां भी वितरित की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

2 hours ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

2 hours ago

केलांग में बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंम्भ

लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक…

2 hours ago

अग्निवीर पंजीकरण 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक

नाहन (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के…

3 hours ago