किन्नौर (सुरजीत नेगी),
किन्नौर जिला के उपनिदेशक स्कूल शिक्षा अरुण गौतम ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा दिनांक 25 मई, 2025 को जिला किन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पीओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एन.सी.आर.टी.सी सोलन द्वारा करवाई जाती है तथा पूर्व में 02 मार्च, 2025 को आयोजित की जानी थी परंतु जिला में भारी बर्फबारी के कारण उपायुक्त द्वारा इसे स्थगित कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में वह छात्र/छात्राएं भाग ले सकते हैं जिन्होंने पांचवी कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा आवेदन करने वाले आवेदक को एन.सी.आर.टी.सी सोलन द्वारा रोल नंबर जारी किया जा चुका हो। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा तीनों परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…