सुरजीत नेगी/किन्नौर,
लूहरी परियोजना में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सडक़ पर दौड़ लगाकर स्वस्थ भारत का संदेश दिया। एसजेवीएन 24 मई को अपना 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा। इसी कड़ी में उपलक्ष मे लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने ‘स्वस्थ भारत‘ थीम पर मिनी मैराथन का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य स्वस्थ भारत के राष्ट्रीय उद्देश्य को बढ़ावा देना था। मैराथन का उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना भी था, जिसे एसजेवीएन द्वारा 16 से 31 मई तक देश भर में अपने सभी कार्यालयों में मनाया जा रहा है। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। शर्मा ने मिनी मैराथन में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए सराहना व्यक्त की। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य को अपनाते रहने और ‘स्वस्थ भारत‘ के विजन में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, यह कार्यक्रम पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न आयु समूहों में आठ विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें एलएचईपी-1 के कर्मचारियों, उनके परिवारों और कार्यालय में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।
मैराथन आरएचपीएस सीआईएसएफ फायर विंग कार्यालय से शुरू होकर, कोयल सब स्टेशन में समाप्त हुई। मिनी मैराथन के साथ-साथ सभी कर्मचारियों के लिए रस्साकशी का भी आयोजन किया गया, जिससे दिन उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने मिनी मैराथन और रस्साकशी के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…