राजगढ़: नगर पंचायत सदस्य दिनेश ठाकुर पर सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ थाना राजगढ़ में गत देर शाम नगर पंचायत राजगढ़ के सचिव अजय गर्ग की शिकायत पर नगर पंचायत सदस्य दिनेश ठाकुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। दिनेश ठाकुर, वार्ड नंबर 07 के निवासी हैं और वर्तमान में नगर पंचायत के सदस्य भी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2009 में नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर 07 में एक सामुदायिक भवन का निर्माण सरकारी धन से किया गया था। इस कार्य का ठेका दिनेश ठाकुर को मिला था, जिसे उन्होंने ₹1,65,973 की लागत से 26 मार्च 2009 को पूर्ण किया और अगले ही दिन समस्त भुगतान प्राप्त कर लिया।

शिकायत में आरोप है कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद भी दिनेश ठाकुर ने सामुदायिक भवन की चाबी व कब्जा नगर पंचायत को नहीं सौंपा, और उस भवन का निजी लाभ के लिए उपयोग करता रहा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने मकान और उस सार्वजनिक भवन के चारों ओर तारबाड़ और बाउंड्रीवाल लगाकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया। आरोप है कि दिनेश ठाकुर ने बिना किसी सरकारी अनुमति के सामुदायिक भवन को चुपचाप गिरा दिया और भवन की खिड़कियां, दरवाजे और सरिया निजी उपयोग में लाकर वहां से हटा दिए। नगर पंचायत के अनुसार, इससे लाखों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में दिनेश ठाकुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (अमानत में खयानत), 420 (धोखाधड़ी), तथा प्रॉपर्टी डिफेसमेंट प्रिवेंशन एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि दिनेश ठाकुर, एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद, अपने पद का दुरुपयोग कर कानून को हाथ में लेते हुए यह गंभीर अपराध कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

17 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

17 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

17 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

17 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago