मुख्य समाचार

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मौक अभ्यास आयोजित

नाहन (हेमंत चौहान),

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में अपने फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 22 मई गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य एस.के. तिवारी ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 31 सदस्यीय टीम, कमांडिंग ऑफिसर श्री बलजिंदर सिंह के नेतृत्व मैं प्रभारी एवं निरीक्षक सहायक कमांडेंट एनडीआरएफ श्री संतोष कुमार इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा से संबंधित जन- जागरूकता,चर्चा,विचार विमर्श एवं मौक अभ्यास आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य एस.के. तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की इस प्रशिक्षित टीम द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन के लगभग 615 विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं तकनीकों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा व प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया की विद्यालय के लगभग 26 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ भी इस प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय रूप से भागीदार रहा।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन के प्रधानाचार्य एस.के. तिवारी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के स्कूल प्रभारी, मदनलाल मेहरा, होमगॉर्ड विभाग से श्रीमती संतोष कुमारी, राकेश कुमार, अग्निशमन विभाग से एलएफएम रमेश चंद एफएम निरंजन सिंह एफएम तपेंदत सिंह डीवीआर जोगिंदर सिंह अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

6 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

6 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

6 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

7 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

7 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

21 hours ago