मुख्य समाचार

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शपथ दिलवाई। उपायुक्त ने कहा कि हम भारतवासी अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही निष्ठापूर्वक हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हैं।  इस दौरान सभी ने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली। उल्लेखनीय है कि 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। उनकी याद में 21 मई को देशभर में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है और आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली जाती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

3 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

3 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

3 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

3 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

17 hours ago