रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
भारतीय जनता पार्टी सराहन मंडल द्वारा तिंरगा यात्रा आयोजित की गयी, जिसमे भाजपा नेता कौल सिंह नेगी व मंडलाध्यक्ष सराहन महेन्द्र जेन विषेश रूप से उपस्तिथ रहे, इस दौरान स्थानीय जनता व पार्टी कार्यकर्ताओ ने “ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान पर की गई कड़ी जवाबी कार्रवाई और “वीर जवानों” की शौर्य गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने तथा भारतीय सेनाओं के सम्मान एवं प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व के प्रति आभार हेतु आयोजित् “तिरंगा यात्रा” में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और माँ भारती के वीर जवानों के अदम्य साहस,शौर्य पराक्रम को नमन किया,,
कौल् सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा पहल का उद्देश्य सशस्त्र बलों का सम्मान करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा न केवल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है।
उन्होंने कहा की तीनों भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘‘ऑप्रेशन सिंदूर’’ के तहत पहलगाम हमले का बदला लेकर नापाक पाकिस्तान को घर में घुसकर उनके आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर शत्रु पाक को मुँहतोड़ जवाब देने का काम भारतीय सेना ने किया है हमे अपनी सेनाओ और वीर जवानो पर गर्व है,,और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…