अब बिना पिता वाले बच्चों को मिलेगी सत्र 2025-26 में स्कूल की मासिक फीस में रियायत
ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
आज ए .के. एम. पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एक सराहनीय निर्णय लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की है कि अब ऐसे सभी छात्र जिनके पिता नहीं हैं, उन्हें विद्यालय की मासिक फीस नहीं ली जाएगी । यह पहल स्कूल के प्रबंध निदेशक “श्री विजय ठाकुर” द्वारा “होप फॉर द बेटर फ्यूचर” नामक स्थापित होने वाली नव फाउंडेशन के तहत की गई है। बैठक में स्कूल की महिला अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था, जिनके बच्चे इस श्रेणी में आते हैं। श्री विजय ठाकुर ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य उन बच्चों को समान अवसर देना है, जो पारिवारिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। यह फाउंडेशन ऐसे बच्चों के बेहतर भविष्य की आशा लेकर आया है।”
इस योजना के अंतर्गत स्कूल द्वारा पात्र छात्रों को एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया, जिसमें इस सुविधा का उल्लेख और प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के इस निर्णय की समाज में सराहना की जा रही है और इसे एक मानवीय व संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार व् स्कूल समिति के अन्य सदस्य मोजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…