रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
विद्युत मंत्रालय व निगम कार्यालय,एसजेवीएन के दिशा-निर्देशों के तहत रामपुर एच पी एस, बॉयल द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया रहा है। इसी कड़ी में आज रामपुर कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एच पी एस के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपना श्रमदान देते हुए क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर विकास मारवाह ने कहा कि, “स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत सभी कार्यक्रमो को एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के उचित मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।” उन्होंने स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए सभी को इससे जुड़ने के लिए आह्वान किया और कहा कि यह पहल न केवल कार्यालय परिसर की स्वच्छता को सुनिश्चित करती है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन की भावना को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश भी देती है।
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…
संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…