श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),
श्री रेणुका जी क्षेत्र में जटोंन रोड के पास लिंक पैदल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव घलजा, पोस्ट ऑफिस जम्मू कोटी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र ठाकुर बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात करीब 10:30 बजे अपने घर डाडल लौट रहे थे। अंधेरा और संपर्क मार्ग की तंगी के कारण उनका पैर फिसल गया और वे करीब 50 फीट गहरी ढांक में गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के समय उनकी पत्नी पहले ही शादी से लौटकर घर चली गई थीं, जबकि राजेंद्र अकेले वापस आ रहे थे। इस दुर्घटना में राजेंद्र ठाकुर अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…