Uncategorized

श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा पूनंग में शिविर आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने आज यहां बताया कि उप तहसील टापरी की ग्रांम पंचायत पूनंग में राज्य भवन एवं श्रम कल्याण बोर्ड ने श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया, जिसमें वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पर जानकारी प्रदान की गई ताकि वंचित वर्गों को लाभ मिल सकें। श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह के लिए वित्तीय सहायता, मातृत्व लाभ व गृह निर्माण महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएगे ताकि जनजातीय जिला किन्नौर के उपेक्षित वर्गों को राहत मिल सकें।
  

Himachal Darpan

Recent Posts

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

1 hour ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

2 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

2 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

3 hours ago

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के…

3 hours ago

प्रशिक्षण के दौरान बीमार हुई महिला आरक्षी नेहा का निधन, आज गांव में अंतिम संस्कार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के भानत पंचायत के मनोण गांव से संबंध रखने…

4 hours ago