Categories: Uncategorized

प्रशिक्षण के दौरान बीमार हुई महिला आरक्षी नेहा का निधन, आज गांव में अंतिम संस्कार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़ उपमंडल के भानत पंचायत के मनोण गांव से संबंध रखने वाली महिला आरक्षी नेहा पुत्री कमल राज का बीते दिन 01 मार्च 2026 को निधन हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मनोण, डाकघर शाया छबरोंण, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर की निवासी नेहा का चयन इसी वर्ष पुलिस विभाग में हुआ था और वह PTC डरोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (टांडा अस्पताल) में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान अल्सर के कारण उनका निधन हो गया।नेहा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर गांव मनोण लाया गया है, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

पंचकूला में हिमाचल के ट्रक चालक ने लगाई फांसी, पत्नी छह माह की गर्भवती

ब्यूरो रिपोर्ट हरियाणा के पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंजौर के समीप गांव…

10 hours ago

सोलन में 10 जून को बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में 8 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

( ब्यूरो रिपोर्ट ), सोलन। राष्ट्रीय शूलिनी मेला-2026 के दृष्टिगत आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते…

12 hours ago

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 08 जून- जिला सिरमौर में 21 जून,…

14 hours ago

एसडीएम केलांग ने पंचायत समिति सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

केलांग (जीत लाहौली , संवाददाता), केलांग, 08 जून 2026….उपमंडलाधिकारी (नागरिक) केलांग, कुनिका एकर्स ने आज…

14 hours ago

हिमाचल में दो दिन और सताएगी भीषण गर्मी, 11 जून से बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को जल्द…

15 hours ago

जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं : डॉ. सुंदर सिंह टैगोर

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेग,संवाददाता), रामपुर बुशहर। बुशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुंदर सिंह टैगोर…

16 hours ago