मुख्य समाचार

रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है | पखवाड़े की शुरुआत 16 मई को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर रामपुर एचपीइस बायल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया l इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, ई० विकास मारवाह के मार्ग दर्शन में उप महाप्रबंधक (विद्युत ) डॉ ० राजीव सिंधु ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवन शैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके ,लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया l साथ ही हेल्प ऐज इण्डिया द्वारा चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी ग्राम पंचायत खरगा के गाँव खरगा, सौरा आगे तथा दरमोट एवं ग्राम पंचायत बक्खन के गांव चीलाआगे तथा बक्खन के लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई l पखवाड़े के दौरान स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए परियाजना प्रभावित पंचायतों के स्कूलों में रैली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता व स्थानीय क्षेत्र में महिला मंडलों और स्कूलों के माध्यम से स्वच्छता अभियान आयोजन किये जायेंगे | और भारत को कचरा मुक्त बनाने हेतु लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर स्थापित किये जायेंगे  I

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 6.90 करोड़ लोन विवाद, गिरवी संपत्ति से छेड़छाड़ का केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़: State Bank of India की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत…

2 hours ago

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

2 days ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

2 days ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

2 days ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

2 days ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

2 days ago