सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आयोजन 16 मई से 31 मई, 2025 तक किया जा रहा है। पखवाड़े की शुरुआत 16 मई, 2025 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा जी के मार्गदर्शन में, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से चलने वाली मोबाइल हेल्थ यूनिट सतलुज संजीवनी सेवा के माध्यम से गांव दोफदा तथा मंघारा में स्थानीय लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई ।
16 मई से 31 मई, 2025 तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान एसजेवीएन द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ शामिल हैं। इन सभी आयोजनों का उद्देश्य एनजेएचपीएस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। एसजेवीएन की यह पहल “स्वच्छ भारत मिशन” के तत्वाधान में संगठन की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एसजेवीएन का मानना है कि स्वच्छता केवल एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सतत अभ्यास है जो व्यक्तिगत प्रयासों से राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले सकता है।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…