अपराध /दुर्घटना

स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, बिना परमिट चल रही बस जब्त

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ से बडू साहिब स्कूली छात्रों को ले जा रही एक निजी बस को क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने बीते कल जब्त कर लिया। यह कार्यवाही एआरटीओ राकेश कालाअंब व उनकी टीम द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि बस बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, पासिंग और रूट परमिट के चल रही थी। बस ऑपरेटर “मीनू बस सर्विस” की बस HP-71-1630 पर कार्रवाई की गई। आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल के नेतृत्व में विभाग ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कम स्टाफ के बावजूद जिले भर में नियमों की निगरानी की जा रही है। कार्रवाई के बाद संबंधित स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठे हैं, जिसने बिना फिटनेस वाली बस को छात्रों के लिए हायर किया था। उप-निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हमीन्दर बाली ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल को निर्देश दिए गए हैं कि केवल फिटनेस प्रमाणित बसों का ही उपयोग हो। यदि लापरवाही पाई जाती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सरकार और सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन के बावजूद निजी बस ऑपरेटर चंद लाभ के लिए छात्रों की जान खतरे में डाल रहे हैं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, यह बस पिछले तीन दिनों से बच्चों को ऑन-जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए ला रही थी। अब बस छुड़ाने के लिए ऑपरेटर को सभी टैक्स, चालान और पेनल्टी भरनी होगी। विभाग ने परमिट रद्द करने की सिफारिश भी की है। सोना चंदेल ने स्कूलों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बसों की जांच जरूर करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago