मुख्य समाचार

कंडाघाट के मनीष ने आकाशवाणी शिमला में प्राप्त किया बी ग्रेड

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

कंडाघाट के मनीष ने आकाशवाणी शिमला में बी ग्रेड प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है | मनीष कंडाघाट के बिशा गांव के रहने वाले राजेन्द्र कुमार के पुत्र हैं | महज 24 वर्ष की उम्र में ये मुकाम हासिल करने वाले वह अपने क्षेत्र के सबसे कम उम्र के पहले युवा है | मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को आकाशवाणी शिमला में ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्होंने बी ग्रेड प्राप्त किया | मनीष ने क्लासिकल गिटार में यह ग्रेड हासिल किया है | उनका कहना है कि जब उन्होंने गिटार बजाने की शुरुआत की, तो वर्ष 2017-18 में सबसे पहले उन्होंने गिटार की क्लासेस सनी नेगी से ली | उसके बाद वर्ष 2021 से वह मृदुल तोमर से गिटार सीख रहे हैं |  इसके अलावा वह झनकार बैंड में भी संजू झंकार के साथ ऑर्केस्ट्रा में कार्य कर रहे हैं | मनीष वर्ष 2021 से विनोद चन्ना और कौशल्या चन्ना के पास से विशारद और शास्त्रीय गायन सीख रहे हैं | मनीष ने बताया कि उन्हें उनके गुरु गुंजन चन्ना से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है | अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मनीष ने अपने माता पिता व सभी गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने उन्हे संगीत की शिक्षा दी और यहाँ तक पहुँचने में भरपूर सहयोग किया | उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है |

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

43 minutes ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 hour ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 hours ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

3 hours ago

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

7 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

23 hours ago