Categories: Uncategorized

हिमाचल कांग्रेस को जल्द मिलेगी नई कार्यकारिणी, पार्टी नेता दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीते पांच महीनों से भंग चल रहे प्रदेश कांग्रेस संगठन को जल्द ही नए पदाधिकारी मिलने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली का दौरा करेंगे।सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पिछली बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आलाकमान को कुछ नामों के सुझाव भी दिए हैं। माना जा रहा है कि अगली बैठक में अंतिम रूप से नामों पर मुहर लग सकती है और नई कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है।मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह होंगे दिल्ली रवानागौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते पहले यह दौरा टाल दिया गया था। मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया था, जबकि उपमुख्यमंत्री चंडीगढ़ से ही लौट आए थे। अब जब स्थिति सामान्य हो चुकी है, तो इन नेताओं को फिर से दिल्ली बुलाया जाएगा।फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा संगठन में कोई अन्य पदाधिकारी नहीं है। ऐसे में संगठन के सुचारु संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन बेहद जरूरी हो गया है। देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान इस पर कितनी जल्दी निर्णय लेता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

22 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

2 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

2 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

2 days ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

2 days ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

2 days ago