Categories: Uncategorized

“दोस्तों संग खड्ड में नहाने गया युवक डूबा, मौत “

ब्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर जिले के भरोबड़ के पास स्थित कुनाह खड्ड से एक दुखद खबर सामने आई है। शनिवार को 18 वर्षीय युवक रोहित कुमार के डूबने का मामला सामने आया है। युवक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था, लेकिन नहाते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।युवक के दोस्तों और स्थानीय ग्रामीणों ने उसे तलाशने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, और पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। तब से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के डूबने की सूचना उसके दोस्तों ने दी थी, और पुलिस मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से युवक की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

4 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

20 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago