Categories: Uncategorized

भारत-पाक युद्ध विराम पर बनी सहमति, कुछ ही घंटों में पाकिस्तान ने किया उल्लंघन: भारत का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई, शनिवार को युद्ध विराम पर सहमति तो बन गई, लेकिन यह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। भारत ने पाकिस्तान पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है।शनिवार देर रात हुई एक अहम प्रेस ब्रीफिंग में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि युद्ध विराम पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने पाकिस्तान से इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है”हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह स्थिति से गंभीरता और ज़िम्मेदारी के साथ निपटे। हमारे सशस्त्र बलों को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी उल्लंघन का सख्ती से जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।”विदेश सचिव ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच जो सहमति बनी थी, उसका लगातार उल्लंघन हो रहा है। यह सीधे तौर पर आज शाम की सहमति का उल्लंघन है, जिसे भारत गंभीरता से ले रहा हैफिलहाल स्थिति पर भारत की नजर बनी हुई है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

3 days ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

4 days ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

4 days ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

4 days ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

4 days ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

5 days ago