Categories: Uncategorized

भारत-पाक तनाव के बीच अफवाहों से बचें, खाद्य वस्तुओं की कोई कमी नहीं”उपायुक्त सरमौर

ब्यूरो रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात के चलते आम जनता के बीच अफरा-तफरी से जुड़ी अफवाहों को रोकने के लिए सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। जिला सिरमौर से आई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।जिला सिरमौर के उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत सरकार के पास गेहूं, तेल और चावल जैसी खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा मौजूद है। ऐसे में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की घबराहट में न आएं और जरूरत से ज्यादा सामान खरीदने से बचें।यदि कोई विक्रेता जरूरत से ज्यादा कीमत वसूल करता है, तो इसकी शिकायत नागरिक आपूर्ति विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 पर की जा सकती है।इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। सभी वितरण केंद्र और आउटलेट्स पर यह सामग्री सुचारु रूप से उपलब्ध है।प्रशासन ने अपील की है कि लोग शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें। जिम्मेदार नागरिक बनते हुए हम सभी मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

12 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

15 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago