Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में साइबर हमलों की आशंका, राज्य सीआईडी ने जारी की एडवाइजरी

विकास शर्मा,शिमला

हिमाचल प्रदेश में पाकिस्तान द्वारा संभावित साइबर हमलों को देखते हुए राज्य की सीआईडी साइबर अपराध शाखा ने आम नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी की है।एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल के दिनों में भारत के खिलाफ पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से साइबर हमलों के प्रयासों में तेज़ी आई है। इन हमलों का उद्देश्य नागरिकों की निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स चुराना और डिजिटल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना है।राज्य सीआईडी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निम्नलिखित एहतियात ज़रूर बरतें:किसी भी अज्ञात लिंक, ईमेल या व्हाट्सएप संदेश पर क्लिक न करें।”.exe”, “.apk” या “.zip” फॉर्मेट में आई किसी भी संदिग्ध फाइल को न खोलें, खासकर ‘Dance of Hillary’ नामक फाइल से सावधान रहें।सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या उत्तेजक लिंक को क्लिक या शेयर करने से बचें।अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें।सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करते समय संवेदनशील जानकारी साझा न करें।अपने बैंकिंग ऐप्स और पासवर्ड को सुरक्षित रखें, और किसी के साथ ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर दें।सीआईडी का कहना है कि आज के डिजिटल युग में साइबर युद्ध एक नया खतरा है, और इसमें सबसे मज़बूत हथियार है – जनता की सतर्कता।राज्य सीआईडी साइबर अपराध शाखा, हिमाचल प्रदेश – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

11 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

13 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

16 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago