Categories: Uncategorized

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक, 11 लाख ले उड़े शातिर

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला/रोहड़ू – शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से एक चौंकाने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक से ठगों ने करीब 11 लाख रुपए की ठगी कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाडा गांव के निवासी बृजमोहन शर्मा को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से संदेश प्राप्त हुआ। उस संदेश में उसे प्रति दिन 3000 से 4000 रुपए कमाने का लालच दिया गया और एक टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन करने के लिए कहा गया।शुरुआत में बृजमोहन ने 2000 रुपए जमा किए, जिसके बदले उसे 2800 रुपए वापस मिले। इससे उसका भरोसा बढ़ गया और उसने विश्वास में आकर कुल 11 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब उसे किसी प्रकार की आमदनी नहीं मिली और उसके पैसे भी अटक गए, तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ।बृजमोहन ने तुरंत रोहड़ू पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि यह ठगी किस नेटवर्क के जरिए की गई, इसका संचालन कहां से हो रहा था और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन कमाई के प्रलोभनों से सावधान रहें और किसी अज्ञात लिंक या ग्रुप में शामिल होने से पहले पूरी जानकारी और सतर्कता बरतें

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

5 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

11 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

11 hours ago