मुख्य समाचार

महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने की ऑफलाइन पेपर मूल्यांकन की मांग

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राध्यापक संघ की अध्यक्ष डॉ वनिता सकलानी ने एक बड़े गड़बड़झाले की आशंका जाहिर की है। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन करवाने की जानकारी प्राप्त हुई है। आशंका है कि कुछ चहेते लोगों को ऑनलाइन माध्यम से अंतिम वर्ष के पेपर भेज दिए गए हैं और वह लोग अपने स्तर पर बिना किसी निर्धारित मानकों से उसका मूल्यांकन कर रहे हैं अथवा करवा रहे हैं। जिसमें अनेक प्रश्न खड़े होते रहे हैं। गत वर्षो से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रणाली प्रश्नों के घेरे में है। जिसमें विद्यार्थियों के साथ अनेक तरह की ना इंसाफी हुई है और बहुत गड़बड़ियां सामने आई है। डॉ सकलानी के अनुसार इसमें कहीं ना कहीं भाई भतीजावाद भी सामने आता है। जबकि प्रदेश भर में महाविद्यालय के प्राध्यापक पेपर मूल्यांकन ड्यूटी की प्रतीक्षा में है ,पर अभी तक विश्विद्यालय से कोई सूचना नहीं है, बल्कि सीधे परिणाम निकालने की बात हो रही है । जबकि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के अधीन महाविद्यालयों में जहां दो हफ्ते बाद परीक्षा आरम्भ हुई, वहां पर भी स्नातक तृतीय वर्ष का मूल्यांकन ऑफलाइन होना आरम्भ हो चुका है। एचजीसीटी की प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि इस विषय में अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि अगर यह मूल्यांकन हो रहा है तो यह कौन कर रहा है। क्या उसके लिए वह पैरामीटर तय हैं जो वास्तव में आज तक होते रहे हैं ।अन्यथा ये विद्यार्थियों के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है,जिस पर सरकार और प्रशासन को विचार करना जरूरी है। महाविद्यालय प्राध्यापक संघ शीघ्रातिशीघ्र ऑफलाइन पेपर मूल्यांकन की मांग करता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

5 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

16 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago