राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष राधिका शर्मा ने सुक्खू सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में नशे और खनन माफियों का राज फैल रहा है, और जनता को कोई राहत नहीं मिल रही। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी डिपुओं में समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम आदमी मुश्किलों का सामना कर रहा है। महंगाई की मार ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। राधिका शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने चहेतों का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने चुनाव में 10 गारंटियों का वादा किया था, लेकिन उनमें से एक भी गारंटी अब तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बात की थी और महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का भी वादा किया था। लेकिन अब स्थिति यह है कि सरकार का नाम ‘सुख की सरकार’ रखने के बजाय ‘दुख की सरकार’ साबित हो रहा है। और आम जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…