सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के खेल मैदान में विभिन्न प्रकार की अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र और छात्राओं ने फुटबॉल और बास्केटबॉल स्पर्धा में खूब दमखम दिखाया। कक्षा छठी से आठवीं के बीच अंतर्सदनीय शतरंज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार गुप्ता ने कया। फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों व्यास, रावी, सतलुज और यमुना के बीच मैच खेले गए, जिसमें यमुना सदन ने सतलुज हाउस को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर रावी हाउस रहा ।
बास्केटबॉल गर्ल्स में चारों सदनों ने कड़ी मेहनत की, लेकिन व्यास हाउस ने बाजी मारकर प्रथम स्थान, रावी ने द्वितीय तथा यमुना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं वर्ग के छात्रों के बीच अंतर्सदनीय शतरंज प्रतियोगिता में परीक्षित यमुना हाउस प्रथम, हर्षवर्धन व्यास हाउस प्रथम, रावी हाउस में पर्व प्रथम रहे, वहीं छात्रा वर्ग में रानया ने पहला, विदुषी ने दूसरा और सौम्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा सातवीं में छात्र वर्ग में आयुष सतलुज सदन प्रथम और आरव नेगी व्यास सदन द्वितीय, जय आदित्य रवि हाउस तृतीय, छात्रा में अरयाही रावी हाउस प्रथम, नलीना यमुना हाउस द्वितीय स्थान, हनाह यमुना सदन तृतीय स्थान पर रही। कक्षा आठवीं के छात्र वर्ग में आरव नलवा सतलुज हाउस से प्रथम स्थान, श्रेयांश यमुना हाउस से द्वितीय और सक्षम रावी सदन से तृतीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में परीशा रावी हाउस से प्रथम, आर्शिया ब्यास हाउस से दूसरे और रावी सदन से वृंदा तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को नवाजा और शुभकामनाएं देते हुए शानदार प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कलाअम्ब में स्थित जय एलॉयज कंपनी में…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…