संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),
पुलिस थाना संगड़ाह की टीम को गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिपुरधार क्षेत्र में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार एक व्यक्ति माँ भंगायणी मंदिर से पैदल हरिपुरधार बाजार की ओर आ रहा था और उसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की आशंका थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काला मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहाँ उक्त व्यक्ति प्रकाश चन्द पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गांव नौरा, डाकघर कुलग, तहसील व थाना कुपवी, जिला शिमला को रोका गया |
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 107 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…