राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ में आयोजित श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेला 2025 में हिमाचल प्रदेश का जाना माना बैंड लायक सोनी ने अपनी शानदार धुनों से दर्शकों का दिल जीत लिया। तीनों सांस्कृतिक संध्यों में बैंड ने मनोरंजन के सभी पहलुओं को छुआ और बॉलीवुड, पहाड़ी, पंजाबी, हिंदी और बहुत से स्टार कलाकारों के साथ बेहतरीन संगत प्रस्तुत की। लायक सोनी बैंड के सदस्य, लायक सोनी (ढोलक, हैन्ड सोनी), वी.डी. धालटा (बाँसुरी), हुसन ठाकुर (कीबोर्ड), अमित क्रांति (गिटार), गणेश थापा (बैस गिटार), शिवा (लीड गिटार), शुभम सोनू (तबला), सूरज (ढोल), बलदेव (पैड), और वंशु सोनी (ड्रम) ने अपने हुनर का अद्भुत प्रदर्शन किया। इन सभी कलाकारों ने एकजुट होकर एक ऐसे माहौल का निर्माण किया, जो दर्शकों के लिए यादगार बन गया। लायक सोनी ने एसडीएम राजकुमार ठाकुर और तहसीलदार उमेश शर्मा सहित पूरे प्रशासन और राजगढ़ मेला समिति का धन्यवाद किया |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…