मुख्य समाचार

सीआईएसएफ झाकडी व रामपुर बायल इकाई द्वारा 14 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस का शुभारम्भ

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना व 412 मेगावाट रामपुर में तैनात सीआईएसएफ की झाकडी व रामपुर द्वारा 14 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस का आयोजन एसजेवीएनएल व सीआईएसएफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाम्बे डाकयार्ड में हुए भीषण अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद स्तंभ पर दोंनो ही सयंत्रों में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर झाकडी परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा व रामपुर बायल के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवा एवं सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार के साथ सुरक्षा शाखा एवं अग्निशमन शाखा के जवानों को ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वाहन करने की शपथ दिलाई एवं बुकलेट, पम्फलेट व बैनर का विमोचन किया गया । इस वर्ष की थीम “एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” के साथ किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार ने संबोधित करते हुए बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्निसेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें परियोजना के कर्मचारियों, महिलाओं ,स्कूली बच्चों,एवं आसपास के ग्रामीणों इलाकों मे पूरे सप्ताह चलने वाले सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

11 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

12 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

12 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

12 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

15 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

16 hours ago