Uncategorized

नाहन में मनाया जायेगा अम्बेडकर जयंती समारोह

दलित शोषण मुक्ति मंच जिला कमेटी सिरमौर के वरिष्ठ सदस्य , राजेश तोमर , मुकेश चौहान, और अनिता ने जारी एक प्रेस ब्यान में कहा की ,14 अप्रैल को नाहन में समस्त प्रगतिशील संगठनों के संयुक्त मंच के दवारा जिला स्तरीय अम्बेडकर जयंती उत्सव मनाया जा रहा है । अंबेडकर जयंती समारोह में बाबा साहब अम्बेडकर के देश के हर वर्गके लिए किये गये उनके योगदान को याद किया जायेगा । इस जयंती समारोह में प्रतियोगिताओं के तीसरे संस्करण का आयोजन भी किया जायेगा , गत वर्ष ये प्रतियोगिता एटर्नल विश्विद्यालय बरू साहिब में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रश्नौत्री लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप अम्बेडकर के जीवन पर आधारित होंगे , भाषण प्रतियोगिता समानता के संघर्ष में अम्बेडकर की भूमिका, मेहंदी और नशे के खिलाफ चित्रकला प्रतियोगिता जिसमे ,जूनियर , सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता में अभी तक 70 के करीब प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है जिसकी। तारीख 12 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है । प्रतियोगिता में नगद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफी सर्टिफिकेट और सभी प्रतिभागियों के लिए पार्टिसिपेशन प्राइज रखे गये है। लिखित परिक्षा , चित्रकला और मेहंदी का आयोजन सुबह 9 बजे हिन्दु आश्रम हाल में किया जा रहे है। इस अम्बेडकर जयंती समारोह में दलित शोषण मुक्ति मंच के राष्ट्रीय सचिव डॉ विक्रम सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रामेश्वर सिंह विशेष अतिथि और दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सह संयोजक आशीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

2 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

3 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

4 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

7 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

8 hours ago