Uncategorized

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे

किन्नौर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लेंगे भव्य मार्च पास्ट की सलामी

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

वर्तमान प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी जनजातीय जिला किन्नौर के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में 15 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लेंगे भव्य मार्च पास्ट की सलामी।
यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुलिस, गृह-रक्षा (पुलिस व महिला टुकड़ी), गृह-रक्षा बैंड के अलावा एन.सी.सी, एन.एस.एस व स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ी मार्च-पास्ट में भाग लंेगी। इस दौरान किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति को सांस्कृतिक दलों व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला की प्रबुद्ध जनता से जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के समारोह अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

43 minutes ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

2 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

2 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

5 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

6 hours ago