मुख्य समाचार

आई.टी.बी.पी ग्राउंड रिकांग पिओ में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.बी.पी ग्राउंड में 15 अप्रैल, 2025 को मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस। यह जानकारी आज यहां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी। उपायुक्त ने बताया कि 15 अप्रैल, 2025 को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमे पुलिस, गृह-रक्षा (पुलिस व महिला टुकड़ी), गृह-रक्षा बैंड के अलावा एन.सी.सी, एन.एस.एस व स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ी मार्च-पास्ट में भाग लंेगी। इस दौरान किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति को सांस्कृतिक दलों व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, कमांडेंट आई.टी.बी.पी 17 वीं वाहिनी सुरेश कुमार, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अरुण गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

45 minutes ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

1 hour ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago