मुख्य समाचार

किन्नौर जिला के रामलीला मैदान पार्किंग परिसर में मेगा मॉक ड्रिल आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
आपदा जागरूकता दिवस के अवसर पर आज जनजातीय जिला किन्नौर के रामलीला मैदान पार्किंग परिसर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त तत्वाधान में आपदा की स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास कर लोगों को जागरूक किया। आयोजित मॉक ड्रिल में प्रातः 11 बजे भूकंप की स्थिति दर्शाई गई तथा उपायुक्त कार्यालय परिसर से निकासी मॉक ड्रिल की गई जिसमें उपायुक्त कार्यालय में फंसे हुए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा घायल व चोटिल लोगों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए रवाना किया गया।

तहसीलदार कल्पा व कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल की अगुवाई में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय किन्नौर जिला भूकंप के दृष्टिगत संवेदनशील श्रेणी में आता है और जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए तथा इस संदर्भ में स्थानीय लोगों को समय-समय पर जागरूक करना चाहिए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके।

उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 1905 में कांगड़ा भूकंप में 20000 लोगों की जानें गई थी और ऐसी घटनाओं से सबक लेकर जिला प्रशासन धरातल पर आपदा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठा रहा है। इसी संदर्भ में आज इस मैगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया तथा पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य में होने वाली वास्तविक आपदा के समय किए जाने वाले कार्यों से बचाव व राहत कार्य दलों सहित आम लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उपायुक्त कार्यालय परिसर से आपदा जागरूकता रैली निकाली गई तथा नारों के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव बारे जागरूक किया गया।

इस दौरान कमांडेंट होमगार्ड सुरेश शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज सहित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होमगार्ड, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

16 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

17 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

1 day ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

1 day ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

1 day ago