मुख्य समाचार

नवरात्रों के दौरान माता जी के गिनती कक्षा में अस्थाई कर्मचारी चोरी करते हुए पकड़ा

श्री नैनादेवी ( मंदीप राणा, संवाददाता),

माता मंदिर श्री नयना देवी जी में चल रहे चैत्र नवरात्रों के दौरान अस्थाई रूप से रखे कर्मचारियों में से एक कर्मचारी धर्मपाल सुपुत्र श्रवण कुमार निवासी गांव नकराणा ने माता की गल्ले की गिनती के समय 500 के तीन नोट तथा 100 ऑस्ट्रेलिया डॉलर गायब कर दिए तथा मंदिर कर्मचारी नीलम पुरी ने उसे देख लिया तथा जब उसने तलाशी ली टो यह रकम बरामद हुई जिसके चलते सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मंदिर न्यास के कर्मचारी पुनीत कुमार पुत्र धर्मपाल जो की मंदिर न्यास में कर्मचारी है उसकी शिकायत पर यह मामला नयना देवी पुलिस चौकी में दर्ज करवाया है ! पूरी छानबीन के बाद मंदिर न्यास के क्लर्क पुनीत कुमार की शिकायत पर धर्मपाल सुपुत्र श्रवण कुमार से तथा सुरक्षा गार्ड प्रीतम सिंह द्वारा तलाशी लेने पर उसकी जेब से 500 के तीन नोट तथा 100 ऑस्ट्रेलिया डॉलर प्राप्त कर लिए ! यहाँ यह बता दें प्रतिदिन माता के मुख्य गल्ले की गिनती अगले दिन की जाती है इस दौरान न्यास गल्ले की गिनती के लिए अस्थाई कर्मचारी रखते हैं उनकी देख रेख हेतु न्यास के स्थाई कर्मचारी होते है जिसके चलते पुनीत कुमार की ड्यूटी थी तथा गत दिवस सुबह 9 बजे जब गिनती हुई टो यह सारा मामला सामने आया तथा पुनीत ने यह मामला स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज करवाया ! इस मामले की जांच मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह ने की है तथा पुलिस ने उस धारा 305 (ई) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है इस मामले की पुष्टि जिला पुलिस उपाधीक्षक विक्रांत वौंसरा  ने की है |

Himachal Darpan

Recent Posts

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

22 minutes ago

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

17 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

18 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

21 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

23 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

1 day ago