अपराध /दुर्घटना

बगीचे में मृत पड़ा मिला नेपाली मजदूर, साथी द्वारा मारने की जताई जा रही शंका

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के साथ लगते ठियोग थाने में मडर का मामला सामने आया है जिसमें नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा अपने साथी को मौत के घाट उतारने की शंका जताई जा रही है dsp ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीव कुमार पुत्र ज्ञान सिंह वर्मा निवासी गांव जुग्गो पोस्ट पी.ओ. ठियोग तहसील ठियोग जिला शिमला एचपी उम्र 47 साल के लिखित बयान पर पंजीकृत किया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लगभग 15 दिन पहले अपने बगीचे में काम करने के लिए पारस राम नामक एक नेपाली को काम पर रखा था। पारस राम अपने आवासीय घर के ऊपर बने शेड में रहता था। 31/03/2025 को सुबह 10:00 बजे वह ठियोग बाजार की तरफ जाने का कहकर शेड से बाहर चला गया। उसके घर से लगभग 400 मीटर नीचे रोशन लाल का घर है, जिसके साथ सुशील नामक एक नेपाली रहता था। आज लगभग सुबह 9:00 बजे जब वह पारस राम के शेड के साथ वाले बगीचे की तरफ जा रहा था तो उसने रास्ते में टेंट के पास खेत के पास एक अन्य नेपाली सुशील को बेहोश और खून से लथपथ मुंह के बल पड़ा देखा और पारस राम को जोर से आवाज लगाई, जो वहां नहीं था। जब उन्होंने थोड़ा पास जाकर देखा तो सुशील नेपाली मृत अवस्था में पड़ा था। इस बात की प्रबल आशंका है कि पारस राम नेपाली ने शराब के नशे में धारदार हथियार से वार करके सुशील नेपाली की हत्या की है तथा घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। नेपाली पारस राम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उपरोक्त बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है। मामले की जांच INSP/SHO PS ठियोग द्वारा की जा रही है। SHO तथा SDPO ठियोग की मौजूदगी में फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

14 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

15 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

17 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

19 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

22 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago