Uncategorized

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के जोगेंद्र तोमर नायब तहसीलदार पदोन्नत हुए

ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के जोगेंद्र तोमर नायब तहसीलदार पदोन्नत हुए। उन्होंने मंडलायुक्त कार्यालय शिमला -02 में अपना कार्यभार संभाल लिया है। जोगेंद्र तोमर ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि जोगेंद्र तोमर पुत्र नैन सिंह तोमर ग्राम शावड़ी (कफोटा), तहसील कमरऊ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला शावगा कांडों से की। उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफ़ोटा से 10 वीं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला से 12वीं उत्तीर्ण की। उसके बाद स्नातक शिक्षा IGNOU से प्राप्त की। तत्पश्चात राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर सिलेक्ट हुए। सेटलमेंट विभाग में वर्ष 2010 तक सेवाएं दी। उसके बाद वर्ष 2012 में कुसुम्पटी तबादला हुआ और दिसंबर 2017 में यहां से पदोन्नति होकर कानूनगो के पद पर पहुंचे। उसके बाद कानूनगो शिमला शहरी सेवाएं दी। वर्ष 2024 वाकनाघाट घाट तबादला हुआ। उसके बाद 20 मार्च 2025 को नायब तहसीलदार पदोन्नति हुए और 21 मार्च को शिमला मंडलायुक्त कार्यालय में ज्वाइनिंग ली।

Himachal Darpan

Recent Posts

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

1 hour ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

2 hours ago

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

19 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

20 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

22 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

1 day ago