मुख्य समाचार

क्रिसेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू तथा बहारा विश्व विद्यालय कैथलीघाट के बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

आज क्रिसेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू जिला शिमला तथा बहारा विश्वविद्यालय कैथलीघाट के करीब 103 बच्चों ने विधान सभा सचिवालय पहुँचकर सदन के अन्दर बजट सत्र के 14वें दिन की कार्यवाही को देखा। कार्यवाही देखने से पूर्व इन छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां से कौंसिल चैम्बर के बाहर मुलाकात की। इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवाओं में संसदीय प्रणाली तथा संवैधानिक व्यवस्था  के प्रति जिस तरह से उत्साह बढ़ रहा है वह काबिले तारिफ है। उन्होने कहा कि नित दिन 100 से ज्यादा बच्चे विधान सभा की कार्यवाही देखने आ रहे हैं और सदन की कार्यवाही में गहरी रूचि ले रहे हैं यह आने वाले समय के लिए प्रजातान्त्रिक प्रणाली की मजबूती का सबब है।

पठानियां ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन अंग हैं। ये तीनों मिलकर शासन का कार्य करते हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता का कल्याण करने में योगदान देते हैं। संविधान यह सुनिश्चित करता है  कि ये सभी एक –दूसरे से तालमेल बना कर काम  करें और आपस में संतुलन बनाए रखें। संसदीय व्यवस्था में कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे पर आश्रित हैं, विधायिका कार्यपालिका को ने केवल नियंत्रित करती है बल्कि उससे नियंत्रित भी होती है।

उन्होने कहा कि कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। कार्यपालिका प्राय: नीति निर्माण में भी भाग लेती है। जबकि न्यायपालिका का मूल काम हमारे संविधान में लिखे कानून का पालन करना और करवाना है तथा कानून का पालन न करने वालों को दंडित करने का अधिकार भी इसे प्राप्त है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने छात्रों को आज होने वाली कार्यवाही से अवगत करवाते हुए उन्हें सदन की कार्यवाही को देखने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होने सभी छात्र – छात्राओं को अपनी ओर से अनंत शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago