सुरजीत नेगी/ किन्नौर,
जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित जिला परिषद के सभागार कक्ष में आज जिला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध/वर्गीकरण करने के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का परिचय करवाया। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा समस्त प्रदेश सहित जिला किन्नौर में भी जिला भाषा कार्यालय के माध्यम से जिला के कलाकारों के उनकी कला के आधार पर वर्गीकरण करने के उद्देश्य से यह ऑडिशन करवाए जा रहे हैं ताकि कलाकारों को प्रदेश व जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्सवों में उनकी कला के आधार पर मंच उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ के सहायक प्राध्यापक संगीत शीला देवी व संगीत निदेशक प्रभु नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…