Uncategorized

किन्नौर जिला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध/वर्गीकरण करने के लिए ऑडिशन का आयोजन

सुरजीत नेगी/ किन्नौर,

जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित जिला परिषद के सभागार कक्ष में आज जिला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध/वर्गीकरण करने के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का परिचय करवाया। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा समस्त प्रदेश सहित जिला किन्नौर में भी जिला भाषा कार्यालय के माध्यम से जिला के कलाकारों के उनकी कला के आधार पर वर्गीकरण करने के उद्देश्य से यह ऑडिशन करवाए जा रहे हैं ताकि कलाकारों को प्रदेश व जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्सवों में उनकी कला के आधार पर मंच उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ के सहायक प्राध्यापक संगीत शीला देवी व संगीत निदेशक प्रभु नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

10 hours ago