Oplus_131072
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़
भाजपा राजगढ़ मंडल के महामंत्री अरुण चौहान ने सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास के मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उनका कहना है कि सुक्खू सरकार ने आर्थिक तंगी का बहाना बनाते हुए अपना कार्यकाल बिता लिया, जबकि असल में प्रदेश के कई संस्थान, जो भाजपा सरकार द्वारा खोले गए थे, उन्हें भी बंद कर दिया गया है। अरुण चौहान ने बताया कि समाज का हर वर्ग सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हताश हो गया है और आम जनता का सरकार पर से विश्वास उठ गया है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश के विकास प्रक्रिया को ठप कर दिया है, जिसके कारण राज्य लगभग दो दशक पीछे चला गया है। अरुण चौहान ने 27 मार्च को शिमला में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान इस भ्रष्ट सरकार की दमनकारी नीतियों का पर्दाफाश करने की बात कही। उनके अनुसार, सरकार ने सत्ता में आने के लिए 10 झूठी गारंटियां दीं, लेकिन उनमें से कोई भी पूरी नहीं हुई, जिसके चलते महिलाएं, युवा, किसान, बागवान और कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजगढ़ मंडल से दो सौ कार्यकर्ता कल विधान सभा के घेराव में शामिल होने के लिए कूच करेंगे।
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), थाना झाकड़ी में चोरी का एक मामला दर्ज किया…