Uncategorized

ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के बच्चों ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल

ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के छात्रों ने विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाचार भेंट की तथा उनसे संसदीय प्रणाली, विधान सभा तथा स्पीकर के चुनाव सम्बन्घित कई प्रश्न पूछे जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार जवाब दिया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वयं भी छात्रों से लोकतान्त्रिक प्रणाली, संविधान तथा हि0प्र0 विधान सभा के इतिहास सम्बन्धी प्रश्न पूछे जिनका छात्रों ने जवाब देने का प्रयास किया।

छात्रों द्वारा संसदीय प्रणाली पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढॉचे पर आधारित है जिसमें संघ तथा राज्य शामिल हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में बहुदलीय प्रणाली प्रचलित है जहाँ पार्टियाँ अपने- अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारती हैं तथा जनता मतदान के जरिए उनका चुनाव करती है। विधान सभा सदस्य सदन में आयोजित सत्रों के दौरान अपने – अपने क्षेत्र से सम्बन्घित समस्याओं को प्रश्नों तथा विभिन्न नियमो के तहत उठाते हैं जिसका सरकार जवाब देती है उसमें कई सदस्य सरकार के जवाब से संतुष्ट होते हैं कई असंतुष्ट भी रहते हैं। पठानियां ने कहा कि हि0प्र0 में विधान सभा सदस्यों की 68 सीटों का प्रावधान है। पठानियां ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि जिस दल की सीटों की संख्या 35 या इससे अधिक होती है वह सरकार का गठन  करते है। उन्होने कहा कि सबसे पहले मंत्रीमण्डल का गठन किया जाता है जिसमें मुख्यमंत्री तथा मंत्री शामिल होते हैं तथा मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय मंत्रीपरिषद की सलाह पर कार्य करते हैं। स्पीकर विधान सभा के चुनाव पर विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों को अवगत करवाते हुए कहा कि विधान सभा में स्पीकर का चुनाव विधानसभा सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। सबसे पहले, सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य, प्रोटेम स्पीकर, चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत करता है। फिर, स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होता है। अगर सिर्फ एक ही उम्मीदवार है तो उन्हें निर्विरोध स्पीकर चुन लिया जाता है। लेकिन अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं तो गुप्त मतदान होता है और सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार स्पीकर बन जाता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही देखने के लिए आमन्त्रित भी किया। उन्होने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

2 minutes ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

2 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

3 hours ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

3 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

3 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

5 hours ago