Uncategorized

राजगढ़ की बेटी दिव्यांशी ने उतीर्ण की न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ के समीप मनौण गांव की होनहार बेटी दिव्यांशी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की प्रारंभिक (प्रिलिमिनरि) परीक्षा उतीर्ण करके अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है । सबसे अहम बात यह है कि इस बेटी ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा पास की है । बुंद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि इस कठिन परीक्षा को उतीर्ण करना बहुत बड़ी बात है । बता दें कि दिव्यांशी ने दसवीं तक की शिक्षा डीएवी स्कूल राजगढ और 12वीं कक्षा चिन्मय स्कूल नौणी सोलन से उतीर्ण की है । तदोपंरात इन्होने लॉ की डिग्री एलआर इंस्टीच्यूट सोलन से उतीर्ण की है । इनकी इस प्रारंभिक सफलता से समूचे राजगढ़ क्षेत्र में प्रसन्नता का महौल है । बता दें कि दिव्यांशी एक साधारण परिवार से संबध रखती है । इनके माता पिता का कहना है कि दिव्यांशी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की धनी रही है तथा हर क्लास में अव्वल आती रही है ।

दिव्यांशी ने बताया कि बीते 2 मार्च को हिप्र न्यायिक सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी जिसमें हजारों लॉ ग्रेजुएट युवाओं ने भाग लिया था, जिसमें केवल 427 युवाओं ने यह परीक्षा उतीर्ण की है । उन्होने बताया कि आगामी 30 मार्च को मुख्य परीक्षा होगी । उन्होने बताया कि उनका उददेश्य न्यायिक सेवा के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाना है, जिसके लिए वह दिन रात कड़ी मेहनत करेगी । लोगों ने दिव्यांशी को मेन परीक्षा तैयारी करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago