Uncategorized

भाजपा ने प्रदेश सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप

घुमारवीं (जीवन सिंह),

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री पर पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में भाजपा ने मंगलवार को हिमाचल सरकार में पूर्व में रहे मंत्री राजेन्द्र गर्ग के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधानों व भाजपा कार्यकर्ताओं बीडीओ ऑफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। सैंकड़ों भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।,विरोध स्वरूप विकास खण्ड कार्यालय अधीक्षक के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पंचायतों की शक्तियों का हनन करना सरकार की छोटी सोच को बयान करता है,भाजपा समर्थित पंचायतों के विकास कार्यो को रोकना,अफसरों का तानाशाही रवैया लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।उन्होंने सरकार के इस रैवये के प्रति रोष जताया।
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं के तहत भाजपा समर्थित पंचायत प्रधानों को सरकार द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है। सरकार द्वारा जानबूझ कर पंचायतों के विकास कार्यों को बाधित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप्प हो गए है। जिसमें विकास कार्यों के बिलों का भुगतान रोका जा रहा है, जिससे मजदूरों और संबंधित हितधारकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा नए विकास कार्यों की स्वीकृति जानबूझ कर रोकी जा रही है, जिससे पंचायतों की योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके कार्य करने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। पंचायती राज के कर्मचारियों के मनमाने तबादले किए जा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। एक ही सचिव को दो-दो पंचायतों को कार्य भार दिया जा रहा है, जिससे पंचायतों के सुचारू संचालन  में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि इन तानाशाही नीतियों के विरोध में ग्राम पंचायत घुमारवीं के उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि मौजूदा सरकार पंचायती राज प्रणाली को कमजोर करने की साजिश कर रही है।
ज्ञापन में विभिन्न मांगें की गई हंै, जिसमें पंचायतों के विकास कार्यों के बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए, रोके गए कार्यों की तुरंत स्वीकृति दी जाए, पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय जारी किया जाए, पंचायत कर्मचारियों के स्थानांतरण पर पुनर्विचार किया जाए और पंचायत सचिवों को एक पंचायत तक सीमित रखा जाए तथा पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्षता से काम किया जाए। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी,किशोरी शर्मा,पंकज चंदेल, आशा ठाकुर व इंदु शर्मा ने भी धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भराड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह,ब्रह्मदास गौतम,संजय ठाकुर,सरवन जमवाल ,महेंद्र पाल रतवान, पदम शर्मा,रूप लाल, परमजीत जमवाल,मनीष शर्मा, अजय शर्मा, बिशन दास ,केहर सिंह व सतीश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago