Categories: Uncategorized

शोलटू में चरखा स्वयं सहायता समूह के हैंडलूम हाउस का उद्घाटन

सुरजीत नेगी/ किन्नौर,
शोलटू, 19 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज चरखा स्वयं सहायता समूह के हैंडलूम हाउस का उद्घाटन किया। यह हैंडलूम हाउस JSW फाउंडेशन द्वारा निर्मित किया गया है और महिलाओं के आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर चरखा स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं ने मुख्य अतिथि का दिल से स्वागत किया और हैंडलूम हाउस को उन्हें समर्पित करने के लिए आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने JSW फाउंडेशन का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने यह हथकरघा शॉप बनवाकर उन्हें सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र उनकी आजीविका बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा और पारंपरिक हथकरघा उद्योग को नया प्रोत्साहन देगा। जगत सिंह नेगी ने JSW फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में JSW शोलटू के हेड ऑफ प्लांट कौशिक मौलिक सहित सभी विभागाध्यक्ष, CSR प्रमुख एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago