Categories: Uncategorized

13 से 15 अप्रैल तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा बैशाखी मेला

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

सिरमौर जिला का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक जिला स्तरीय बैशाखी मेला आगामी 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक राजगढ़ के नेहरू मैदान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ एवं अध्यक्ष मेला समिति राजकुमार ठाकुर ने बंुधवार को मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । बता दें कि राजगढ़ में कालांतर से इस क्षेत्र के पीठासीन देवता शिरगंुल के नाम पर हर वर्ष वैशाख सक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता रहा है । एसडीएम ने बताया कि 13 अप्रैल को परंपरा के अनुसार बैशाख सक्रांति को राजगढ़ स्थित शिरगुल देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी । उसके उपंरात देवता की पालकी की शोभा यात्रा मेले में निकाली जाएगी जिसमें सैंकड़ों लोग भाग लेगे । उन्होने बताया कि मेले की तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी ।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा । उन्होने बताया कि मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें उतरी भारत के नामी पहलवान भाग लेगें । उन्होने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले और विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी । इसके अतिरिक्त स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा । उन्होने मेले में कानून व्यवस्था के अतिरिक्त बिजली, पानी सहित अन्य सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए अधिकारियों ने निर्देश दिए । उन्होने बताया कि मेले के सुचारू ढंग से आयोजन हेतू उप समितियों का गठन किया जा रहा है ।

एसडीएम ने कहा कि मेले के बेहतरीन आयोजन के लिए उपयुक्त धन की नितांत आवश्यकता है । उन्होने कमेटी के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह मेले के आयोजन के लिए उदारता से अपना योगदान दे ताकि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजित बेहतरीन ढंग से किया जा सके । बैठक में तहसीलदार उमेश शर्मा, अध्यक्ष नपं ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, मेला समिति के पदाधिकारी विक्रम ठाकुर, विवेक शर्मा, दिनेश आर्य, परीक्षा चौहान सहित समिति के अन्य सदस्यों व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

5 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

6 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

6 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

6 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

9 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

14 hours ago