Uncategorized

राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों के लिए SWOT विश्लेषण कार्यशाला आयोजित

सरकाघाट,

राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में हिंदी विभाग द्वारा SWOT विश्लेषण (Strengths, Weaknesses, Opportunities, Threats) पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य छात्रों को स्वयं के आंतरिक गुणों और बाहरी चुनौतियों को समझने तथा अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को दिशा देने में सहायता करना था।

कार्यशाला का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी क्षमताओं को पहचानने, कमजोरियों को दूर करने, उपलब्ध अवसरों का अधिकतम उपयोग करने और संभावित चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा की। इस कार्यशाला में हिंदी विभाग की प्रोफेसर रीता देवी एवं बीबीए विभाग के प्रोफेसर पंकज कुमार ठाकुर मुख्य रिसोर्स पर्सन (आर.पी.) के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने SWOT का गहन विश्लेषण करवाते हुए विद्यार्थियों को यह समझाया कि स्वयं की ताकतों और कमजोरियों को पहचानकर जीवन में आगे बढ़ना कैसे संभव है।

हिंदी विभाग के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता में SWOT विश्लेषण के महत्व को समझाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से इस विश्लेषण को अपनी शिक्षा और करियर में लागू करने के तरीके सीखे। महाविद्यालय के प्राचार्य आर आर कौंडल ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह की उपयोगी कार्यशालाओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

5 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

5 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

6 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

6 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

9 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

14 hours ago