शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
शिमला के संजौली में एक निजी रेस्तरां के टॉयलेट में एक युवक मृत अवस्था मे मिला है। युवक की संदिग्ध मौत से पूरे उपनगर में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे के आस पास की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान न्यू शिमला निवासी स्नेहिल (25-30 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में गंभीर बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी पर पेश आई है
सूचना के अनुसार, टॉयलेट का दरवाजा करीब एक घंटे तक अंदर से बंद रहा। कई ग्राहक टॉयलेट करने गए, लेकिन दरवाजा बंद मिला। इसके बाद संचालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी । पुलिस सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर युवक की लाश मिली। मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्नेहिल लंबे समय से नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।
चिंताजनक बात यह है कि यह पिछले कुछ दिनों में नशे से होने वाली चौथी मौत है। इससे पहले संजौली, सिमिट्री और लालपानी में तीन लोगों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई थी। इनमें से एक मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लगातार मौतों से शहर में दहशत का माहौल है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…