Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय संजौली में सात दिवसीय योग व ध्यान शिविर का समापन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज राजकीय महाविद्यालय संजौली में आर्ट ऑफ लिविंग की और से आयोजित सात दिवसीय योग व ध्यान शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना व रोवर्स और रेंजर्स के स्वयंसेवियों ने भी पूरी तन्मयता से इस शिविर में भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों में योग और ध्यान के द्वारा शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता का समायोजन करके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना था। सभी प्रतिभागियों ने सात दिनों तक पूरी कर्मठता के साथ विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। शिविर के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. भारती भागड़ा ने योग प्रशिक्षक अमित शर्मा का धन्यवाद किया और प्रतिभागियों को योग और ध्यान की महत्ता के विषय में समझाया। इस अवसर पर प्रो. मीनाक्षी शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफ अनुपम वर्मा, रोवर लीडर प्रो. प्रशांत ठाकुर व रेंजर लीडर प्रो. पूनम चंदेल उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

3 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

13 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago