आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन व पांवटा साहिब में क्वाथ शाला आरंभ
नाहन, 25 फरवरी। जिला आयुर्वेद अधिकारी सिरमौर डॉ. इंदु शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन व पांवटा साहिब में क्वाथ शाला प्रारम्भ कर दी गई है, जहां सामान्य जन की इम्युनिटी बढाने के लिए आयुष काढा, मधुयष्ठी कषाय सहित अन्य काढ़े बनाकर पिलाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में काढ़े का बड़ा महत्त्व है जिसका प्रयोग पुरातन काल से रोगों से बचाव व इलाज के लिए किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि क्वाथ जड़ी-बूटीयों के मिश्रण को पानी के साथ धीमी आंच पर लंबे समय तक उबालने के बाद प्राप्त किया जाने वाला फिल्टर्ड काढ़ा है। इसका उपयोग विभिन्न खुराक रूपों में या सीधे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि आयुष काढ़ा में तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। यह आयुष काढा लोगों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है तथा यह नाक, गले व श्वास संबधी समस्याओं के इलाज के लिए फायदेमंद है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…